8085 लेखपाल जनवरी तक प्रदेश को मिल जायेंगे।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग मुख्य परीक्षा होने के बाद अब अभियान चलाकर 27,433 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी ला रहा है। आयोग के अनुसार इस समय पहली प्राथमिकता लेखपाल भर्ती के परिणाम जारी करना है।

गौरतलब है कि राजस्व विभाग में लेखपाल के 8085 पदों पर वर्ष 2022 में चयन प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके लिए लिखित परीक्षा 31जुलाई 2022 को आयोजित हुई थी। इसका परिणाम भी दो मई 2023 को जारी किया गया था। इसमें 27,455 अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया था। परंतु इनमे से 22 अभ्यर्थियों को डिबार करते हुए आयोग ने 27,433 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 19 सितंबर से शुरू कर दिया है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने बताया कि हमारे यहां प्रतिदिन 300 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन करने की व्यवस्था है। लेकिन इसे दोगुना से अधिक बढ़ाकर प्रतिदिन 700अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन किए जा रहे हैं। इस समय आयोग की प्राथमिकता जल्दी से जल्दी लेखपाल भर्ती परिणाम जारी करने की है। दिसंबर अंत या जनवरी के पहले सप्ताह में परिणाम जारी करने का लक्ष्य आयोग द्वारा रखा गया है। 30नवंबर तक दस्तावेज सत्यापन पूरा करने के बाद आयोग इसकी अन्य औपचारिकता के बाद जल्द ही परिणाम जारी करेगा।

कृप्या हमारी वेबसाइट पर बार बार आते रहें। हम आपको जल्दी ही अधिक संख्या में बेहतर शाशनादेश उपलब्ध कराएंगे। यह कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है। शाशनादेशों की सूची नीचे उपलब्ध है। आपके सहयोग एवम विजिट के धन्यवाद  कृप्या शासनादेश शीघ्र देखने के लिए होम पेज पर नीचे बनी टेबल के ऊपर बने सर्च बॉक्स में अपना विषय टाइप कर ढूंढने का कष्ट करें। संभव है कि आपके द्वारा सही शब्द टाइप करने पर आपको इच्छित शाशनादेश मिल जायेंगे।धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*